गुड मॉर्निंग मैम के बजाय शिक्षिका जी शुभ प्रभात कहें
¨हदी दिवस की पूर्व संध्या पर समाधान विकास समिति के तत्वावधान में वीरांगना अवंतीबाई विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पीलीभीत : ¨हदी दिवस की पूर्व संध्या पर समाधान विकास समिति के तत्वावधान में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में ¨हदी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ¨हदी भाषा की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। अनीता जोशी की अध्यक्षता में ¨हदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को ¨हदी भाषा के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षिका नंदिनी ¨सह, प्रीति अग्रवाल, क्षमा शर्मा ने बताया कि ¨हदी 256 मिलियन लोगों द्वारा विश्व में बोली जाती है। यह विश्व की पांचवी सबसे बड़ी भाषा है। ¨हदी परस्पर संवाद का बेहतर माध्यम है। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनीता वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उसका स्लोगन था-सरल है सुबोध है, सुंदर अभिव्यक्ति है। शाइस्ता आफताब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि ¨हदी के ऐतिहासिक मौके को याद करने के लिए हर साल 14 सितंबर को ¨हदी दिवस या राजभाषा दिवस मनाते हैं। गुड मॉर्निंग मैम के स्थान पर अगर आप शिक्षिका जी शुभ प्रभात कहेंगी, तो आपको सुख की अनुभूति होगी।