ट्रांस शारदा इलाके में सरकारी हैंडपंप खराब, पेयजल संकट
हजारा थाना क्षेत्र के गांवों में सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
पीलीभीत,जेएनएन : हजारा थाना क्षेत्र के गांवों में सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
थाना क्षेत्र के मुरैनिया गांधीनगर गांव के अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब है। इसके अलावा अन्य गांवों के हैंडपंप भी खराब पड़े है। किसी का हत्था गायब है तो कोई जमीन से काफी नीचा हो गया है। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। गांव के जुबेर, सुनील वर्मा समेत अन्य लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान को हैंडपंपों की मरम्मत करवाने, गांव में नए हैंडपम्प लगवाने, पक्की नालियों की सफाई करवाने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह ने बताया कि खराब हैंडपम्प की मरम्मत कराने के लिए विकास विभाग को अवगत करा दिया गया। जल्द ही हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।