Move to Jagran APP

आधी आबादी ने घूंघट की ओट से डाला वोट

इस बार मतदान में आधी आबादी में वोट के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। कई पोलिग स्टेशनों पर तो सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही महिलाएं पहुंचने लगीं। इस मामले में पुरुष मतदाता पीछे रह गए। सुबह से ही कई पोलिग बूथों पर महिला मतदाताओं की कतारें लग गईं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:25 AM (IST)
आधी आबादी ने घूंघट की ओट से डाला वोट
आधी आबादी ने घूंघट की ओट से डाला वोट

पीलीभीत : इस बार मतदान में आधी आबादी में वोट के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। कई पोलिग स्टेशनों पर तो सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही महिलाएं पहुंचने लगीं। इस मामले में पुरुष मतदाता पीछे रह गए। सुबह से ही कई पोलिग बूथों पर महिला मतदाताओं की कतारें लग गईं। महिलाओं ने आज सबसे पहले अपना वोट डालने की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद घरों में वापस लौटकर दूसरा कामकाज शुरू किया।

loksabha election banner

से आधी आबादी की जागरूकता कहें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं के प्रति बढ़ा हुआ क्रेज, जिस तरह से इस लोक सभा चुनाव में मतदान शुरू होने से पहले ही तमाम बूथों पर आधी आबादी का मतदान के लिए जमघट देखने को मिला, वैसा नजारा पहले किसी चुनाव में देखने को नहीं मिला। मतदान शुरू होने का समय सुबह 7 बजे निर्धारित था। निर्धारित समय पर हमेशा की तरह पहले वोट डालने की होड़ रखने वाले जब मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें जो नजारा देखने को मिला, वह वास्तव में चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उनके मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ही महिलाएं बड़ी तादाद में मतदान शुरू होने का इंतजार करती दिखीं। इन महिलाओं में भी सीनियर सिटीजन की भी संख्या कम नहीं थी। इसे महिलाओं की मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ना माना जाए या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज समझा जाए। पिछले चुनाव पर नजर डाली जाए तो हमेशा आधी आबादी को लोगों ने दोपहर के बाद घरों से निकलकर बूथ पर जाते देखा जाता रहा है। इनायतगंज बूथ पर सुबह 8 बजे तक एक घंटे के अंदर बड़ी संख्या में महिलाएं वोट डाल चुकी थी। इसी तरह से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर भी सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगीं। मुहल्ला शेर मोहम्मद में परिषदीय स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से ही मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतारें लगी नजर आईं। इन महिलाओं में वोट डालने के प्रति काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज मतदान केंद्र पर भी सुबह दस बजे महिलाओं की काफी भीड़ रही। कुछ महिलाएं घूंघट में भी नजर आई। उन्होंने बगैर किसी से कुछ बोले, चुपचाप अपना वोट डाला और वापस अपने घरों की राह पकड़ी। फोटो-23पीआइएलपी-29

गर्मी का मौसम होने के कारण सोचा, पहले वोट डाल देते हैं। उसके बाद ही और कोई काम करेंगे। इसलिए सुबह ही अपने पोलिग बूथ पर पहुंच गई। उस समय भीड़ भी नहीं थी। कुछ ही देर में वोट पड़ गया। इस उम्मीद में वोट डाला है कि जो सरकार बने, वह अच्छे कार्य करें, सबको साथ लेकर चले।

-तोशी राजन

फोटो-23पीआइएलपी- 30

महिलाओं में अपने मताधिकार के प्रति पहले से काफी जागरूकता बढ़ गई है। आज मतदान केंद्र पर महिलाओं की संख्या सुबह से ही बढ़ने लगी। हमने तो इस उम्मीद में अपनी पसंद की पार्टी को वोट दिया है कि अच्छी सरकार बने, देश का विकास हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बने।

-पूनम मिश्रा

फोटो-23पीआइएलपी-31

सुबह के समय मतदान करने को इस बार वरीयता दी है। दोपहर में तेज गर्मी होती है। पोलिग बूथ पर भीड़ बढ़ जाने पर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। मेरे वोट का आधार देश की सुरक्षा रहा है। देश मजबूत होगा तो नागरिकों की भी तरक्की होगी। ऐसा मुझे विश्वास है।

-आरती

फोटो-23पीआइएलपी-32

घरेलू कामकाज तो रोज ही करते हैं। आज का दिन विशेष था। जल्दी तैयार होकर वोट डालने के लिए पोलिग बूथ पर जा पहुंची। वोट देना जिम्मेदारी का कार्य है। मैं चाहती हूं कि ऐसी सरकार बने जो सभी के मान सम्मान का ख्याल रखे, देश मजबूत बने तथा लोगों में खुशहाली आनी चाहिए।

-मंजू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.