Move to Jagran APP

भगवान कृष्ण की दधिकांधौ यात्रा पर बरसे फूल

बीसलपुर शहर में भगवान श्रीकृष्ण की दधिकांधौ शोभायात्रा कई झाकियों व बैंडबाजों के साथ निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:31 PM (IST)
भगवान कृष्ण की दधिकांधौ यात्रा पर बरसे फूल
भगवान कृष्ण की दधिकांधौ यात्रा पर बरसे फूल

बीसलपुर (पीलीभीत): शहर में भगवान श्रीकृष्ण की दधिकांधौ शोभायात्रा कई झाकियों व बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

शहर के प्राचीन बड़ास्थल मंदिर से चार बजे भगवान श्रीकृष्ण की दधिकांधौ शोभायात्रा आगे बढ़ी। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु पताका लेकर भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। उसके पीछे बैंडबाजे वाले मधुर ध्वनि छेड़ रहे थे।भगवान कृष्ण के कई मंदिरों के सजे हुए ¨सहासन आकर्षण का केन्द्र थे। शोभायात्रा के साथ राधा कृष्ण, बलराम, मुष्टक, चारूठ, कंस आदि की झांकियां लोगों को काफी लुभा रही थी। शोभायात्रा छोटा चौराहा, मुहल्ला बख्तावरलाल, कोतवाली रोड, अस्पताल चौराहा, मुहल्ला दुबे समेत विभिन्न मार्गो से होती हुई दुबे तालाब पर जाकर सम्पन्न हो गयी। शहर के बंगाली बाबा मंदिर, मठियानाथ मंदिर व आधा दर्जन अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा कर तथा आरती उतारकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन में पालिकाध्यक्ष छेदालाल जायसवाल, बाबूराम शर्मा, राजकुमार, श्याम रस्तोगी, जितेंद्र कुमार, दीपक, संजू सक्सेना, शैलेंद्र, आदि का विशेष सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.