नौ वर्षीय बालिका का शव मिला, हत्या की आशंका
अपनी झोपड़ी के निकट खेल रही बालिका अचानक लापता हो गई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नदी किनारे उसका शव पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
संवादसूत्र, अमरिया (पीलीभीत): अपनी झोपड़ी के निकट खेल रही बालिका अचानक लापता हो गई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नदी किनारे उसका शव पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी के निकट स्थित हिना ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई करने वाले बरेली जिले के थाना देवरनिया अंतर्गत गांव गरगैया बकैनिया निवासी हुजुर अहमद अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। शनिवार को दोपहर में उनकी नौ साल की बेटी निकहत खेलते खेलते अचानक लापता हो गई। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। ईंट भट्ठे से करीब तीन सौ मीटर दूर अप्सरा नदी के पास शाम को उसका शव पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं दिख रहे लेकिन गले में खरोंच के हल्के निशान हैं। जहां पर शव पड़ा था, उससे कुछ दूरी पर उसका दुपट्टा पड़ा मिला है। इस पर मामले की सूचना थाने पर दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड, फारेंसिक, फील्ड टीम तथा एसओजी को भी बुला लिया गया है। जांच पड़ताल चल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्कर सिंह का कहना है कि बालिका की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। वैसे प्रथम ²ष्टया हत्या का ही मामला लग रहा है। हत्या क्यों और कितने की, इसके बारे में तहकीकात की जा रही है। परिजनों ने भी पुलिस के समक्ष हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों का यह भी कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका निकहत अपने तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। कोई परिचित हो सकता है कातिल
नौ साल की निकहत को बेरहमी से मौत के घाट उतारने की वजह साफ नहीं हो पा रही है, लेकिन मौका ए वारदात के हालात से यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित ने इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया हो? मसलन परिचित ने गलत नीयत से बालिका से अभद्रता की हो तो उसने शोर मचाने या परिजनों से शिकायत करने की बात कह दी हो। जिससे घबराकर बालिका को ही मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है।
----------- वर्जन
प्रथम ²ष्टया यह हत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी है। हालांकि बालिका के शरीर पर सभी कपड़े सुरक्षित हैं। फिर भी पुलिस हर एंगिल पर छानबीन कर रही है।
- रोहित मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक