करंट से झुलसकर किशोरी की मौत
घर का दरवाजा खोलने गई किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जेएनएन, बीसलपुर (पीलीभीत) : घर का दरवाजा खोलने गई किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगवा नवीनगर निवासी नन्हे लाल की बेटी सुमन घर के मुख्य द्वार पर लगा लोहे का दरवाजा किसी व्यक्ति के आने पर खोलने गई थी। इस दरवाजे पर एक तार लटका रहा था। विद्युत प्रवाहित हो रही थी। जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोलना चाहा। उसके दोनों हाथ दरवाजे के हैंडल में चिपक गए। करंट लगने से वह चिल्लाने लगी। परिजन जब तक उसको मदद पहुंचाते, तब तक वह बुरी तरह करंट से झुलस गई। किशोरी को गंभीर हालत में उसके परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया।