विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में आज से फ्री राशन वितरण, ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

Published: Wed, 05 Aug 2026 01:28 PM (IST)

पीलीभीत में बुधवार से 18 अगस्त तक निशुल्क राशन का वितरण होगा। अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं-चावल मिलेगा, साथ ही ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

फाइल।

फाइल।

HighLights

  1. पीलीभीत में 18 अगस्त तक निशुल्क राशन वितरण।

  2. अन्त्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा गेहूं-चावल।

  3. राशन लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले के राशनकार्ड धारकों के लिए अगस्त माह के निशुल्क राशन का वितरण बुधवार से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगा। कोटेदार सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम छह बजे तक राशन बांटेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल मुफ्त मिलेगा।

ई-केवाईसी कराने के लिए सलाह

वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का अंगूठा या आंखें ई-पास मशीन पर स्कैन नहीं हो पा रही हैं या जिनका आधार नहीं बना है। उन्हें अंतिम दिन पर मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन दिया जाएगा।

विभागीय स्तर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी उपभोक्ता राशन लेते समय अपने कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाईसी जल्द से जल्द करा लें। जिससे भविष्य में राशन मिलने में कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

यह भी पढ़ें- 16 अगस्त के बाद ये उपभोक्ता नहीं ले पाएंगे एलपीजी सिलिंडर, गैस कंपनियों ने किया अलर्ट