Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष उपलब्धियों भरे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े वर्ष उपलब्धियों भरे रहे। इस दौरान जिले को भरा पचपेड़ा में खमीर फैक्ट्री और पूरनपूर रोड पर मेडिकल कालेज की सौगात मिली। बड़ी रेल लाइन बिछाई गई। विद्युतीकरण का कार्य हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 01:27 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 01:27 AM (IST)
प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष उपलब्धियों भरे
प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष उपलब्धियों भरे

पीलीभीत, जेएनएन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े वर्ष उपलब्धियों भरे रहे। इस दौरान जिले को भरा पचपेड़ा में खमीर फैक्ट्री और पूरनपूर रोड पर मेडिकल कालेज की सौगात मिली। बड़ी रेल लाइन बिछाई गई। विद्युतीकरण का कार्य हो रहा है। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डीपी भारती ने रविवार को अशोक कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जिले में आक्सीजन की कमी न हो। इसके लिए जिला अस्पताल में तीन आक्सीजन प्लांट लगाए गए। माधोटांडा सीएचसी में एक प्लांट लगाया। यहां से पूरनपुर को लिंक किया गया। इससे वहां के मरीजों को आपात स्थिति में माधोटांडा रेफर किया जा सके। पूरनपुर और बिलसंडा में डिग्री कालेज बनवाया। उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 40 पुलों का निर्माण किया। शहर के सभी पार्कों का जीर्णोद्धार कराया। चूका स्पाट को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीलीभीत- बीसलपुर से बरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया। बीसलपुर से बिलसंडा-गोला प्रांतीय राजमार्ग बनाया। पीलीभीत से बेबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनने जा रहा है। किसान कल्याण योजना में 86 लाख किसानों का 36,000 करोड़ का ऋण माफ किया। गन्ना किसानों के लिए 1.43 लाख करोड़ से अधिक भुगतान हुआ। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को 2,613 करोड़ की क्षतिपूर्ति हुई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को 500 करोड़ रुपये का प्राविधान किया। भू माफिया पर कार्रवाई, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया। प्रदेश स्तर पर 1 लाख 43 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती, लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्व विद्यालय का निर्माण एवं छह नए सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ब्लाकों की स्थापना कराई। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया गया। गरीबों को निश्शुल्क बिजली व रसोई गैस कनेक्शन बड़ी संख्या दिए गए। इसमें जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा उपस्थित रहे।

लोगों को बताई सरकार की उपलब्धियां

पूरनपुर: भाजपा के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने गांव गभिया सहराई में चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को बताया। चौपाल में मंडल उपाध्यक्ष असीम मिर्घा, गोकुल विश्वास, ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल, अजय वैध, सुकुमार गाइन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.