वन्यजीवों के बारे में छात्रों को दी जानकारी
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन विभाग के कर्मचारियों ने छात्रों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर: वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत शेरपुर के मॉडल स्कूल में गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें वन विभाग की टीम द्वारा प्रतियोगिताएं कराई गई। स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। रमनगरा क्षेत्र में भी वन विभाग की टीम ने गोष्ठी आयोजित की।
शनिवार को माडल स्कूल में हुई चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शरीबा वी, सबरे फातिमा, सायवा बी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में मोहम्मद शाहिद, तन्वी, सायवा, अनस को पुरस्कृत किया गया। वन विभाग की टीम और प्रधानाध्यापक कपिल गुप्ता ने छात्रों को वन्यजीव जंतुओं और पक्षियों के संरक्षण करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हरीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा, टीडब्ल्यूसीएच सोसाइटी के सदस्य अख्तर खान, शाहनवाज खान, वन दरोगा सद्दीक मोहम्मद, सोबरन सिंह एवं करुणा नंद पांडे आदि मौजूद रहे।
टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र के बराही रेंज के कर्मचारियों ने तथा धुरिया पलिया वन चौकी के वन दरोगा ओम प्रकाश यादव, नौजल्हा वन चौकी के वन दरोगा रामबहादुर, वन दरोगा मोहम्मद अब्बास ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुरिया पलिया में वन्य जीव प्राणी सप्ताह के उपलक्ष में जानकारी दी।उन्होंने वन्यजीवों से कैसे बचा जाए इसके बारे में छात्रों को बताया। यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन, चंद्रशेखर, ग्राम प्रधान सतनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।