Move to Jagran APP

बाढ़ और कटान की समस्या से नहीं मिल रही राहत

बाढ़ और भू कटान से ट्रांस क्षेत्र के लोग जूझने को मजबूर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM (IST)
बाढ़ और कटान की समस्या से नहीं मिल रही राहत
बाढ़ और कटान की समस्या से नहीं मिल रही राहत

पूरनपुर (पीलीभीत) : बाढ़ और भू कटान से ट्रांस क्षेत्र के लोग जूझने को मजबूर है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से शारदा नदी उफना गई है। राणाप्रताप नगर गांव के रपटा पुल पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है।

loksabha election banner

पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश से शारदा नदी उफान पर है। बनबसा बैराज से गुरुवार को शारदा नदी में एक लाख ग्यारह हजार से अधिक पानी डिस्चार्ज करने से शारदा नदी उफना गई है। गांव के रपटा पुल पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है। गुरुवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के रपटा पुल पर पानी चढ़ गया। गांव के दर्जनों लोगों के घरों मे बाढ़ का पानी घुस गया है। इधर राणाप्रतापनगर में बाढ़ खंड द्वारा कराए गए पि¨चग में लगी बोरियां कटकर शारदा मे समा गई है। इस कारण गांव के देवस्थान पर लगे दोनों पीपल के वृक्षों के गिरने का खतरा बढ़ा गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी महज एक मुंशी के सहारे चंद मजदूर लगाकर पुरानी सीमेंट की बोरी में रेत भरवा कर लगवाने का काम कराते हुए खानापूरी करने में लगा हुआ है। कई कटर में झाड़ी कम हो गई है। विभागीय अधिकारी या ठेकेदार झाड़ी विहीन कटरों पर ध्यान नहीं दे रहे है। शुक्रवार को रपटा पुल पर फिर बाढ़ का पानी बहने से ग्रामीणों व छात्रों को भी नाव से आवागमन करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.