शीतलपुर में फिर चली गोली, तनाव बरकरार
थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर में दस दिन पूर्व हुई घटना के बाद उपजा तनाव अभी भी बरकरार है। हमलावर पक्ष ने शनिवार की रात पीड़ित परिवार के घर पर फायरिग की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। सुरक्षा की ²ष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
पीलीभीत,जेएनएन : थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर में दस दिन पूर्व हुई घटना के बाद उपजा तनाव अभी भी बरकरार है। हमलावर पक्ष ने शनिवार की रात पीड़ित परिवार के घर पर फायरिग की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। सुरक्षा की ²ष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
ग्राम शीतलपुर के अमृत सिंह को 16 जुलाई को गांव के ही विरोधी पक्ष ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपितों ने पीड़ित के बहन और बहनोई पर उसके घर आते समय लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पीड़ित परिवार ने रविवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष ने रविवार पुन: घर पर धावा बोलकर फायरिग की है। बिलसंडा पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से टरका दिया। गोली का शिकार हुए अमृत सिंह का भाई फौज में सिपाही की ड्यूटी करता है। परिजनों ने जब फौजी को फोन पर सूचना दी तो उसने सारा वाक्या अधिकारियों से साझा किया। आर्मी आफिस से पीलीभीत कप्तान को फोन किया गया। कप्तान के आदेश बाद सीओ लल्लन सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस तैनात कर दी और दबिश के लिए टीमें भी गठित कर दी। उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप ने बताया कि हमलावर पक्ष की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। उन्होंने फायरिग के आरोप को मनगढ़ंत बताया।