Move to Jagran APP

मलिन बस्तियों में नहीं जले अलाव

ठंड में रैन बसेरा व आसरा गृह खाली पड़े हैं। ठहरने को लोग नहीं जा रहे। ठंड से बचाने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से गरीब बस्तियों में अभी अलाव भी नहीं जलाये जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:30 PM (IST)
मलिन बस्तियों में नहीं जले अलाव
मलिन बस्तियों में नहीं जले अलाव

पीलीभीत,जेएनएन : ठंड में रैन बसेरा व आसरा गृह खाली पड़े हैं। ठहरने को लोग नहीं जा रहे। ठंड से बचाने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से गरीब बस्तियों में अभी अलाव भी नहीं जलाये जा रहे हैं।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बचाने के लिए तहसील गेट के सामने बीआरसी कक्ष में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में ठहरने के लिए बिस्तर बाग कम्बल की व्यवस्था की गई है। परंतु सारे बिस्तर ठंड में खाली पड़े हुए। रैन बसेरा में शरण लेने कोई भी नहीं आ रहा है। 12 पत्थर शिव मंदिर परिसर में एक करोड़ से अधिक लागत से बनाए गए आसरा गृह में भी रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है यहां भी सारे बिस्तर खाली पड़े हुए। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि रैन बसेरा में ठहरने के लिए सारे प्रबंध कराए गए। लोगों को ठंड से बचाने के लिए अभी गरीब बस्तियों में अलाव नहीं जलवाए गए हैं। पालिका प्रशासन बारापत्थर चौराहा, ईदगाह चौराहा, बड़ा देवी मंदिर चौराहा, होली चौराहा, समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलवा रहा है। अभी तक गरीब बस्तियों में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।

बिलसंडा :कस्बा में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। ठंड से गरीब तबके के लोग परेशान हैं। यहां बनाए गए रैन बसेरा में केवल बिस्तर ही उपलब्ध कराए गए हैं। रसोई में भोजन के लिए कोई भी सामान उपलब्ध नहीं है।

पूरनपुर : सोमवार को अचानक शीत लहर का प्रकोप बढ़ने के कारण लोग कांपते नजर आए। तहसील में आने वाले फरियादियों के लिए अलाव लगाया गया। हालांकि रैन बसेरा के पास अलाव नहीं जल सका। नगर पालिका की तरफ से भी पांच स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

सुबह से ही मौसम का मिजाज देखकर लोगों ने कस्बा और शहरों की तरफ अपना रुख नहीं किया। हालांकि सोमवार को पूरनपुर में साप्ताहिक बंदी रहती है। सभी दुकानें बंद होने के कारण बेहद जरूरी काम से ही लोग यहां पहुंचे। सरकारी दफ्तर और कार्यालय खुले होने के चलते फरियादी ही दिखाई दिए। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वृद्ध, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए तहसील में रैन बसेरा खोला गया है। यहां आने वाले फरियादियों के लिए शीतलहर को देखते हुए तहसील परिसर में ही अलाव की व्यवस्था की गई। इसके अलावा नगर पालिका की तरफ से स्टेशन चौराहा, ब्लाक चैराहा, कोतवाली, शनि मंदिर के पास अलाव लगवाए गए। रैन बसेरा में किसी के मौजूद न होने के कारण अलाव नहीं लगा। तहसीलदार विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि दोपहर बाद रैन बसेरा के पास अलाव लगा दिया गया। अन्य जगह भी अलाव लगवाए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव ने बताया रात के समय सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था है। सिरसा और घुंघचाई चौराहा ग्राम पंचायत में आने के कारण वहां अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीर ठिठुरते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.