प्रतिबंध के बावजूद जलाई जा रही नरई
जिला प्रशासन की ओर से फसलों के अवशेष को जलाने के लिए प्रतिबंध के बावजूद गेहूं की नरई जलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह कैंचू टांडा के कुछ किसानों ने तहसील मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर पीलीभीत अमरिया हाईवे रोड के सामने गेहूं की फसल के अवशेष जलाने के लिए खेतों में आग लगाकर नरई जला रहे हैं।
जेएनएन, अमरिया (पीलीभीत) : जिला प्रशासन की ओर से फसलों के अवशेष को जलाने के लिए प्रतिबंध के बावजूद गेहूं की नरई जलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह कैंचू टांडा के कुछ किसानों ने तहसील मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर पीलीभीत अमरिया हाईवे रोड के सामने गेहूं की फसल के अवशेष जलाने के लिए खेतों में आग लगाकर नरई जला रहे हैं। इससे पहले भी क्षेत्र में फसलों के अवशेषों को जलाया गया है। कुछ ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग द्वारा किसानों के विरुद्ध फसल अवशेष जलाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसडीएम सौरभ दुबे ने बताया कुछ किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। हल्का लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।