खाना बनाते समय लगी आग , किशोरी की जलकर मौत
खाना बनाने के दौरान किशोरी के कपड़े आग की चपेट में आ गए। इससे वह बुरी तरीके से झुलस गई। शोर शराबे पर पहुंचे परिजनों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घुंघचाई (पूरनपुर): खाना बनाने के दौरान किशोरी के कपड़े आग की चपेट में आ गए। इससे वह बुरी तरीके से झुलस गई। शोर शराबे पर पहुंचे परिजनों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घुंघचाई गांव निवासी लालाराम की 14 वर्षीय बेटी किरन शनिवार को रात में परिवार के लोगों के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। केरोसिन डालकर चूल्हे में आग जलाई। इसी दौरान केरोसिन की बोतल कपड़ों पर गिर गई। चूल्हे की आग कपड़ों में लग जाने से तेज लपटें उठाने लगीं। किशोरी ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। शोर शराबे पर एकत्र हुए परिवार के लोग जब तक कपड़ों में लगी आग बुझा पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास के लोग जुट गए। होली से कुछ दिन पहले ही हुए हादसे से परिवार के लोगों में मातम छा गया।