Move to Jagran APP

मोदी सरकार में किसानों का उत्पीड़न : ऐरन

सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को पूर्व सासंद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व प्रदेश महासचिव अजय शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM (IST)
मोदी सरकार में किसानों का उत्पीड़न : ऐरन
मोदी सरकार में किसानों का उत्पीड़न : ऐरन

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को पूर्व सासंद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व प्रदेश महासचिव अजय शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

loksabha election banner

पूर्व सासंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में रहने वाले कारोबारियों से कारोबार को छीनकर विदेशी कंपनियों को बेचने का काम किया है। देश में पेट्रोल से लेकर एयरलाइंस तक पर विदेशी कंपनियां देश में राज कर रही है। इतना ही नही देश में पढ़ा लिखा युवक बेरोजगार घूम रहा है। रोजगार देने के नाम पर सरकार की कोई योजना नहीं है। मोदी सरकार में किसानों के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है। बरेली मंडल की बात करें तो किसानों का लगभग चार हजार करोड़ रुपये चीनी मिलें रुपये दबाए हैं। किसानों का सरकार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे रही है। कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली के माध्यम से देश में होने वाली समस्याओं का उजागर करते हुए निदान करने का काम करेगें। पूर्व प्रदेश महासचिव अजय शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है। जीएसटी और अन्य तरह की चीजों से उद्योग बंद होने की कगार पर आ चुके है। सरकार विदेशी कंपनियों को बढ़ावा दे रही है। इतना ही नहीं अर्थव्यवस्था चौपट होने के साथ ही भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। यूपी के उन्नाव में 11 माह में 90 से अधिक दुष्कर्म के केस सामने आ चुके हैं। अलाउद्दीन शास्त्री ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लड़ाने का काम करती है। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे अत्याचार से निपटाने के लिए कांग्रेस मोर्चा लेने के लिए तैयार है। बैठक के दौरान शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, तौकीर अहमद, दुजाराम, शिशओम, जमाल अहमद खां, ओम प्रकाश, रविद्र अग्रवाल संजय रस्तोगी, वासुदेव ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.