बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
बाइक पर खाद के कट्टे लेकर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार के साख ही चालक को हिरासत में ले लिया है।
जेएनएन, गजरौला (पीलीभीत) : बाइक पर खाद के कट्टे लेकर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार के साख ही चालक को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार को सुबह करीब दस बजे थाना क्षेत्र के जरा चौकी अंतर्गत ग्राम गढ़ा पचपेड़ा निवासी किसान सुखदेव सिंह बाइक पर सवार होकर फसल में डालने के लिए खाद खरीदने गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे सकरिया बाजार से जब वह बाइक से ही गांव लौट रहे थे। बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर जा पहुंचे। अफरातफरी के बीच घायल किसान को स्वजन निजी वाहन से पीलीभीत के एक अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजे सुखपाल सिंह ने बताया कि वह सेना नायक हैं। उन्हें आज ही ज्वाइन करने के लिए जाना था लेकिन चाचा की मौत के कारण फिलहाल जाना नहीं हो पा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के स्वजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।