Move to Jagran APP

किसानों को उन्नतशील खेती के बताए तरीके

उप संभागीय कृषि कार्यालय में किसान कल्याण मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने सहफसली खेती करने के फायदे बताए। 10 उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 12:27 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 12:27 AM (IST)
किसानों को उन्नतशील खेती के बताए तरीके
किसानों को उन्नतशील खेती के बताए तरीके

पीलीभीत,जेएनएन : उप संभागीय कृषि कार्यालय में किसान कल्याण मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने सहफसली खेती करने के फायदे बताए। 10 उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि एवं भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि किसान अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लें, इससे उनकी आय दुगनी होगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने कहा कि सहफसली खेती कर किसान आय दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने फसलों में लगने वाले रोग और कीटों के निदान की भी किसानों को विधिवत जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि किसान अच्छी वैरायटी का गन्ना उत्पादन करें जिससे उन्हें और अधिक लाभ हो सके। उन्होंने अनुदान पर संचालित योजनाओं के बारे में भी किसानों को बताया। उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह ने किसानों को विभाग के तरफ से जारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने को कहा। इस दौरान उन्नतशील किसान अश्वनी पांडेय, प्रशांत साना, गुरमंगत सिंह चीमा, संजय सिंह चौहान, पुष्पजीत सिंह, बलविदर सिंह, हीरालाल, अजमत अली, हेमलता वर्मा, सुमित शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वैज्ञानिक पद्धति से आय बढ़ाएं किसान बीसलपुर : विकास खंड कार्यालय परिसर में कृषि कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला का आयोजन किया गया। कृषि संबंधी कई विभागों के स्टाल लगाकर किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का किसान लाभ उठाएं। फसलों का उत्पादन बढ़ाने में उन्हें मदद मिलेगी।

विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनके अंतर्गत उन्हें लाभांवित किया जा रहा है। क्षेत्रीय कृषकों को चाहिए कि वह इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके लाभ उठाएं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाली महिलाओं को खुले में शौच जाने के लिए विवश होना पड़ता था। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों को प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर तक पहुंचाया गया है। महिलाएं लकड़ियों से चूल्हा जलाकर भोजन बनाया करती थीं, उनको उज्वला योजना के अंतर्गत गैस उपलब्ध कराकर परेशानी को दूर किया गया है। किसानों को सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर व ग्रामीण अंचलों में हजारों लोगों को आशियाना मिला है। किसानों को वैज्ञानिक विधि से कृषि करने की सलाह दी। वैज्ञानिक पद्धति से कृषक आय बढ़ा सकते हैं। गोष्ठी में बीडीओ डा. सुनील कुमार वर्मा, एडीओ अवनीश गंगवार, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक धर्मेंद्र दुबे मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.