मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
पीलीभीत : ईद उल फितर का त्योहार पूरे जिले में खुशनुमा माहौल के बीच उत्साह से मनाया गया। इ
पीलीभीत : ईद उल फितर का त्योहार पूरे जिले में खुशनुमा माहौल के बीच उत्साह से मनाया गया। ईदगाहों, मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईदगाहों के आसपास मेले लगे, जिससे बच्चों ने खानपान की चीजें व खिलौने खरीदे। बाद में पूरे दिन ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर पहुंचकर मुबारकबाद दी। मेहमानों का स्वागत सिवइयों व अन्य पकवानों से किया गया।शहर के ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। तयशुदा वक्त सुबह 9.30 बजे शाही इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकारी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कौम की तरक्की और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की। ईदगाह के निकट ही नगर पालिका परिषद की ओर से नमाजियों के लिए स्वागत पंडाल लगाया गया। नमाज के बाद ईदगाह से बाहर आए लोगों को गले लगाकर डीएम डा. अखिलेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण ¨सह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल समेत अन्य लोगों ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा।
पूरनपुर : नगर समेत देहात क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नगर के ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद सलीम खां ने अदा कराई। रजा मस्जिद, साबरी मस्जिद, मस्जिद गरीब नवाज, मस्जिद गुलजारे फरीद, रजवी मस्जिद, बरकाती मस्जिद, अलखजरा मस्जिद सहित नगर व देहात की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। घरों पर जाकर भी ईद मिलन कार्यक्रम चलता रहा। मेहमानों का सेवई व स्वादिष्ट पकवानों के साथ इस्तकबाल किया गया। ईद मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। एसडीएम जेपी चौहान, सीओ अनुराग दर्शन, नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल , सभासद तौफीक अहमद कादरी, नदीम अहमद अंसारी, मुशाहिद अली, साहिद हुसैन आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। सपा की ओर से आयोजित कैंप में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुन्ने मियां अंजाना, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, ओमकार गुप्ता मौजूद रहे। व्यापार मंडल के हाजी लाडले द्वारा लगाए गए कैंप में पूर्व विधायक पीतमराम, अजमेर ¨सह छीना, दुष्यंत शुक्ला, संदीप, नूर अहमद अजहरी आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शेरपुर कलां : गांव में रविवार को 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज ईदगाह पर अदा की गई। नमाजियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने अदा कराई। इस दौरान सीओ अनुराग दर्शन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
जोगराजपुर : गांव की नूरी मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य सभी मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के चैन ओ अमन की दुआ मांगी गई।
हजारा : क्षेत्र के गांव नहरोसा के ईदगाह, राणाप्रतापनगर, श्रीनगर व नेहरुनगर में मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देर सांय तक ईद मिलन कार्यक्रम चलता रहा।
कलीनगर : तहसील क्षेत्र में ईद की नमाज के बाद ईद मिलन का कार्यक्रम चला। कलीनगर में चेयरमैन ताहिर खान, भाकियू नेता जाहिद नूर सिददीकी, आढ़ती अलीशेर मंसूरी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम पुष्पा देवरार व तहसीलदार विवेक मिश्र मौजूद रहे। माधोटांडा में तीनो मस्जिदों में नमाज अदा की गई। डाक्टर अफरोज खान, डाक्टर फिरोज खान, अब्दुल नफीस खान, अब्दुल अलीम खान ने मुबारकबाद दी।
बीसलपुर: नमाज अदा करने तमाम लोग ईदगाह पहुंच गए और उन्होंने नमाज अदा कर मुल्क में अमन व शांति की दुआएं मांगी। प्रात: लगभग 11 बजे ईदगाह चौराहे पर हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त रहा। बीसलपुर-बरेली मार्ग, बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग व
शहर को जाने वाले मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा और मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल ¨सह, प्रभारी निरीक्षक माधो ¨सह विष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए थे। नमाज अदा होने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां के आवास पर ईद मिलन समारोह हुआ।
मीरपुर वाहनपुर : गांव के ईदगाह में क्षेत्र के कई ग्रामों के हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। आज सुबह से ही मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, महादेवा, रिछोला, रिछुलिया, चुर्रासकतपुर, राजूपुर कुंडरी समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों ने गांव में स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए एकत्र होना शुरू कर दिया। निर्धारित समय पर नमाज अदा की गयी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अफताब आलम अंसारी के आवास पर ईद मिलन समारोह हुआ।
बिलसंडा: ईद का पर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ईदगाह में नमाज अदा की और गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
दियोरिया : गांव स्थित ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त रहा।
अमरिया : ईदुल फितर का पर्व शान्तिपूर्वक माहौल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह से ही ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह व मस्जिदों मे नमाजियों की लाइन लग गई।