Move to Jagran APP

कोरोना के खात्मे की दुआ के साथ अदा की नमाज

ईद उल अजहा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। नमाज के बाद कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की गई। कुर्बानी की रस्म पूरी की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:10 AM (IST)
कोरोना के खात्मे की दुआ के साथ अदा की नमाज
कोरोना के खात्मे की दुआ के साथ अदा की नमाज

पीलीभीत,जेएनएन : ईद उल अजहा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। नमाज के बाद कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की गई। कुर्बानी की रस्म पूरी की गई।

loksabha election banner

हर साल ईद की सामूहिक नमाज ईदगाह के साथ ही मस्जिदों में होती रही है। इस बार कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए शासन की ओर से सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ऐसे में ईदगाह सूना रहा। शनिवार को सुबह से ही ईदगाह के बाहर पुलिस गश्त करती रही। मस्जिदों में इमाम समेत सिर्फ पांच लोगों ने शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए नमाज अदा की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रवीण सिंह मलिक लगातार शहर में भ्रमण करते रहे। दोनों अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों पर रहकर त्योहार मनाया। घरों में जश्न का माहौल रहा। मांसाहारी व शाकाहारी व्यंजन बनाए गए। बच्चों ने व्यंजन का जायका लेने के साथ ही खूब मस्ती की। एक दूसरे को मोबाइल के अलावा वाट्सएप और फेसबुक के जरिए ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।

बीसलपुर: डीआइजी राजेश कुमार पांडेय ने बकरीद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोरोना के कारण ईद की सामूहिक नमाज नहीं हुई। लोगों ने घरों मे नमाज पढ़ी तथा कुर्बानी की रस्म निभाई। मस्जिद में इमाम सहित पांच लोगों ने नमाज अदा की। डीआइजी ने कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम जन्म भूमि पूजन में केवल आमंत्रित लोग ही जाएंगे। इधर उधर से श्रद्धालु जाने की कोशिश न करें। पूजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह, उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह, उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा शामिल रहे।

दियोरिया कलां : बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों मे शारीरिक दूरी को ध्यान रखते हुए मनाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार उपाध्याय ने क्षेत्र में फोर्स के साथ भ्रमण किया। गझेडी,सुजनी,

भगौतीपुर गांव में कुर्बानी दी गई

न्यूरिया : लोगों ने घरों में ही पढ़ी नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाजियों ने नमाज नहीं पढ़ी। हुसैनी मस्जिद के इमाम हाफिज शमशुल हक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते ईद मनाते हुए खास सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग करें।

अमरिया : ईद उल अजहा का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। नियमों का पालन करते हुए मस्जिदों में इमाम के साथ पांच लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। धुंधरी, सरैनी, तुरकुनिया, तुमड़िया, हर्रायपुर, पिजरा समेत अन्य गांवों में भी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जमुनियां खास : ईद उल अजहा का पर्व सादगी से मनाया गया। मस्जिदों के इमामों ने लोगो से अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की। गले न मिलकर दूर से ही ईद की मुबारकबाद देने को कहा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.