रमनगरा और चंदिया हजारा में दुर्गा पूजा की धूम
रमनगरा और चंदिया हजारा में दुर्गा पूजा की धूम शुक्रवार से शुरू हो गई है। मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को स्थापित कर वहां भजन कीर्तन शुरू कर दिया गया है।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : रमनगरा और चंदिया हजारा में दुर्गा पूजा की धूम शुक्रवार से शुरू हो गई है। मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को स्थापित कर वहां भजन कीर्तन शुरू कर दिया गया है। मेला में लगी दुकानों पर स्थानीय लोग खरीदारी भी करते देखे जा रहे हैं।
बंगाली बाहुल्य गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर वहां धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोग दुर्गा मां की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। रात के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पांच दिनों तक पूजा को लेकर धूम मची रहेगी।
रमनगरा : पुरैना तालुके महाराजपुर, गभिया सहराई में नव दुर्गा पूजा की धूम शुक्रवार से शुरू हो गई है। समापन आठ और मूर्ति विसर्जन 10 अक्टूबर को होगा। पुरैना मेला कमेटी के अध्यक्ष देवव्रत मंडल, सचिव चंदन मजूमदर, पलाश विश्वास, दीपंकर राय, शंकर विश्वास, समीर विश्वास, प्रदीप सरकार, जयंत मंडल ने बताया कि पूजा में शामिल होने के लिए लोगों का आना जाना शुरू हो गया है।