खराब स्वास्थ्य के चलते मेनका गांधी पीलीभीत से दिल्ली रेफर
डॉक्टरों के अनुसार उन्हें पित्ताशय में स्टोन की दिक्कत है जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया था।
पीलीभीत (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का स्वास्थ्य एकाएक खराब होने के चलते उन्हें पीलीभीत के एक अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया। शुरुआती खबरों में बताया जा रहा था कि उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है जिसकी वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों ने सांस में तकलीफ लेने की बात से इंकार करते हुए कहा कि यह खबरें गलत हैं। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें पित्ताशय में स्टोन की दिक्कत है जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक मेनका गांधी के गाल ब्लैडर में स्टोन की दिक्कत है। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया है। उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया जाएगा, डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी जांच कर रही है।
मेनका गांधी आज ही पीलीभीत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। उन्होंने पहले गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मस्तिष्क बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची।
यह भी पढ़ें: अंकित मर्डर मिस्ट्रीः CBI कर रही थी जांच, मामला सुलझाया UP-STF ने
इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जाच की। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए मेनका गांधी को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिंदू महासभा के अध्यक्ष का विवादित बयान-बीफ खाने वालों की काट दो जुबान