आंगन में पहुंचा अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे पुरैना निवासी समीर विश्वास के घर गुरुवार की रात अचानक विशालकाय अजगर आ गया। झोपड़ी में बने मुर्गी खाने में घुस गया। सुबह जब ग्रामीण की नजर अजगर पर पड़ी तो उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह मुर्गी खाने में ही बैठा रहा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 10:25 PM (IST)
जेएनएन, पीलीभीत : पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों में बरसात के बाद वन्यजीवों का रूख आबादी की तरफ हो रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे पुरैना निवासी समीर विश्वास के घर गुरुवार की रात अचानक विशालकाय अजगर आ गया। झोपड़ी में बने मुर्गी खाने में घुस गया। सुबह जब ग्रामीण की नजर अजगर पर पड़ी तो उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह मुर्गी खाने में ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंचे बराही रेंज के कर्मचारियों ने 14 फीट के अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर बराही के जंगल में छोड़ा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें