दहेज न लाने पर महिला को घर से निकाला
दहेज में नकदी न लाने पर पति, सास व ससुर आदि ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
पूरनपुर (पीलीभीत) : दहेज में नकदी न लाने पर पति, सास व ससुर आदि ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर निवासी निजाकत खां ने दो वर्ष पूर्व पुत्री हीरा बी का निकाह नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी जीशान खान के साथ किया था। शादी के दौरान परिजनों ने हीरा को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। पति, सास सितारुन निशा, जेठ बबलू उर्फ इस्तियाक, जेठानी नाज, ननद सोनम, बहनोई शानू दहेज से खुश नहीं थे। आरोपित दहेज में मकान बनवाने का बहाना बनाकर नकदी की मांग करने लगे। दहेज न लाने पर विवाहिता से मारपीट की जाने लगी। 3 माह पूर्व आरोपितों ने महिला को घर से निकाल दिया था। मायके में रह रही विवाहिता को भी आरोपित धमकियां दे रहे थे।