तीन लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
पूरनपुर (पीलीभीत) : दहेज में तीन लाख की मांग न पूरी होने पर पति परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के
पूरनपुर (पीलीभीत) : दहेज में तीन लाख की मांग न पूरी होने पर पति परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर महिला का शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार आरोपितों को समझाया लेकिन बे नहीं माने। पुलिस ने पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी कामता प्रसाद ने पुत्री पूनम देवी का विवाह बंडा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर पिपरिया निवासी ऋषि कांत के साथ किया था। कामता प्रसाद ने शादी के दौरान पुत्री को उचित दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ माह बाद पति, ससुर कालीचरन, सास उर्मिला देवी समेत सात आरोपित महिला से दहेज में 3 लाख रुपये की नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी होने पर महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। महिला ने मायके पहुंचकर माता-पिता को पूरी घटना बताई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपितों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। 27 अप्रैल 2017 को महिला के भाई की शादी थी। पति से शादी जाने की बात कही तो वह बौखला गए। परिजनों के सहयोग से महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके में रह रही महिला को भी आरोपितों ने कई बार दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।