Move to Jagran APP

Pilibhit: अखिलेश यादव ने दिव्या गंगवार को दी बड़ी जिम्मेदारी, बीसलपुर विधानसभा सीट से लड़ चुकी हैं चुनाव

Pilibhit News दिव्या गंगवार बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने दिव्या गंगवार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sun, 28 May 2023 02:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 02:28 PM (IST)
Pilibhit: अखिलेश यादव ने दिव्या गंगवार को दी बड़ी जिम्मेदारी, बीसलपुर विधानसभा सीट से लड़ चुकी हैं चुनाव
Pilibhit News: दिव्या गंगवार बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। बीसलपुर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुकीं दिव्या गंगवार को समाजवादी पार्टी की ओर से संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

बसपा से की थी दिव्या ने राजनीतिक सफर की शुरुआत

पूर्व सांसद स्वर्गीय डा. परशुराम गंगवार की बेटी दिव्या ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बसपा से की थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने उन्हीं बीसलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार से पराजित हो गईं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से करीब साल भर पहले दिव्या बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी पार्टी में शामिल हो गई थीं।

सपा ने विधानसभा चुनाव में बनया था उम्मीदवार

सपा ने भी उन्हें विधानसभा चुनाव में बीसलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया लेकिन इस बार भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा लेकिन वह संगठन की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहीं। पार्टी ने इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के अनुसार शनिवार की रात महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें दिव्या को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.