नवदिया में आर्थिक तंगी से परेशान ग्रामीण ने दी जान
आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह पड़ोसियों ने शव को फंदे से लटकता देखा। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखदासपुर नवदिया निवासी उमेश शर्मा (40 ) मजदूरी परिवार को पाल रहे थे। करीब 3 बीघा कृषि भूमि है।
कलीनगर (पीलीभीत): आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह पड़ोसियों ने शव को फंदे से लटकता देखा। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखदासपुर नवदिया निवासी उमेश शर्मा (40 ) मजदूरी परिवार को पाल रहे थे। करीब 3 बीघा कृषि भूमि है। कम जमीन होने के कारण वह मजदूरी करते थे। बड़ी पुत्री की शादी तय हो चुकी है। शादी के खर्चे के लिए वह परेशान रहता था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी और बच्चे रुद्रपुर स्थित ननिहाल गए थे। पड़ोसी लोगों के अनुसार कई दिनों से वह परेशान दिखता था। शुक्रवार देर रात आर्थिक तंगी से परेशान उमेश शर्मा ने फंदे से झूल कर जान दे दी। शनिवार की सुबह जब पड़ोसियों ने उमेश का शव फंदे से लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मीना देवी और उसके बच्चे घर पहुंच गए। उमेश नहीं कर सके बेटी की शादी
उमेश शर्मा की पुत्री नेहा की शादी की बात पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर में चल रही थी। कुछ माह बाद ही शादी होने की चर्चा थी लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उमेश शर्मा परेशान रहते थे। बेटी के हाथ पीले करने के लिए बड़ी रकम जुटाने के लिए वह रात दिन मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मौत से पूरा परिवार सदमे में है और बेटी के हाथ पीले करने की हसरत पूरी करने से पहले ही दुनिया छोड़ गए।