Move to Jagran APP

जमीन पर बल्ली लगाने को दो पक्षों में विवाद

पीलीभीत : विवादित जमीन पर ताजिया की सजावट करने के लिए बल्ली लगाने पर दो समुदाय के लोग आमने स

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 10:15 PM (IST)
जमीन पर बल्ली लगाने को दो पक्षों में विवाद
जमीन पर बल्ली लगाने को दो पक्षों में विवाद

पीलीभीत : विवादित जमीन पर ताजिया की सजावट करने के लिए बल्ली लगाने पर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता कर समझाने के बाद मामला शांत करा दिया है। साथ ही उस स्थान पर ताजिया रखने को लेकर पुलिस ने स्पष्ट मना कर दिया गया है।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला देशनगर गौढ़ी में काफी समय से कब्रिस्तान के पास में कुछ जमीन खाली पड़ी है। जिस पर दोनों समुदाय के लोग अपना अपना मलिकाना हक जताते हैं। जमीन को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार को उस स्थान पर मोहर्रम को लेकर एक पक्ष ने ताजिया सजाने के लिए बल्ली लगा दी। दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सिटी धर्म ¨सह मार्छल, इंस्पेक्टर किरनपाल ¨सह और चौकी प्रभारी ठेका सिद्धार्थ गोस्वामी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विवादित जमीन पर ताजिया की सजावट का कार्य करने से ताजियादारों से मना कर दिया। सीओ सिटी का कहना है कि विवाद ताजिया का नहीं है। जमीन विवादित है और उस पर बल्ली लगाकर ताजिया की सजावट करने का प्रयास हो रहा था, जिसे रुकवा दिया गया है। अब कोई दोनों पक्षों के लोग संतुष्ट हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.