छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा
राजकीय बालिका इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं रंगोली बनाई।
पीलीभीत : राजकीय बालिका इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडलों का प्रदर्शन कर प्रतिभा दर्शाई।
प्रधानाचार्य बबिता रानी के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार एवं परिवहन, गणित, भौतिक विज्ञान और सेल के मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में इलमा, मीनाक्षी देवी, रेखा देवी, मेघना, इशिता गंगवार, अनुष्का भारती, नीलम देवी को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं ने बहुत ही अच्छा प्रयास किया है। बहुत ही अच्छे मॉडल बनाए गए हैं। इस मौके पर शिक्षिका प्रिया गुप्ता, अनिलकुमारी, अलका अग्रवाल, कामिनी राना, मंजू त्यागी, कृष्णा राठौर, नीतू ¨सह, सुमनलता, हिरा अनवर आदि मौजूद रही।