Move to Jagran APP

डीआइजी ने शेरपुरकलां गांव में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

होली के पर्व को लेकर डीआइजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय ने एसपी के साथ शेरपुरकलां गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों के गले मिलकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी। नगर से सटा हुआ गांव शेरपुर अल्पसंख्यक बाहुल्य है। नाम मात्र के ही हिदू परिवार रहते हैं। होली पर हिदू समुदाय के लोग गालियां देकर लोगों से फगुआ वसूलते हैं। इसके चलते यह गांव अति संवेदनशील श्रेणी में रखा जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:57 PM (IST)
डीआइजी ने शेरपुरकलां गांव में  सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
डीआइजी ने शेरपुरकलां गांव में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूरनपुर (पीलीभीत) : होली के पर्व को लेकर डीआइजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय ने एसपी के साथ शेरपुरकलां गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों के गले मिलकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी। नगर से सटा हुआ गांव शेरपुर अल्पसंख्यक बाहुल्य है। नाम मात्र के ही हिदू परिवार रहते हैं। होली पर हिदू समुदाय के लोग गालियां देकर लोगों से फगुआ वसूलते हैं। इसके चलते यह गांव अति संवेदनशील श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि यहां मुस्लिम समुदाय के लोग भी गंगा जमुना तरजीह की तरह पर्व में सहयोग करते हैं। गुरुवार को पर्व को लेकर डीआइजी बरेली रेंज ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के साथ गांव का निरीक्षण किया। लोगों ने भी उन्हें रंग गुलाल लगाया। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और प्रेम सौहा‌र्द्र से पर्व मनाने की बात कही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.