Move to Jagran APP

डीसीओ ने गन्ना सर्वे का दिया प्रजेंटेशन

पीलीभीत : जनपद की चीनी मिल क्षेत्रों में जीपीएस से गन्ना सर्वे का कार्य किया जा रहा है, जिसमें गन्ना

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 11:16 PM (IST)
डीसीओ ने गन्ना सर्वे का दिया प्रजेंटेशन
डीसीओ ने गन्ना सर्वे का दिया प्रजेंटेशन

पीलीभीत : जनपद की चीनी मिल क्षेत्रों में जीपीएस से गन्ना सर्वे का कार्य किया जा रहा है, जिसमें गन्ना विभाग और चीनी मिल के कर्मचारी लगे हुए हैं। पूरनपुर गन्ना विकास परिषद क्षेत्र में सबसे अधिक 94 गांवों में गन्ना सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। डीसीओ ने गन्ना सर्वे का प्रजटेंशन कर डीएम को जानकारी दी।

loksabha election banner

गन्ना एवं चीनी उद्योग के आयुक्त संजय आर.भूसरेड्डी के निर्देश पर जनपद में सबसे पहले पूरनपुर और बरखेड़ा चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना सर्वे का कार्य शुरू किया गया, क्योंकि एलएच शुगर फैक्ट्री और किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर में गन्ना पेराई चल रही थी। अब चारों चीनी मिल क्षेत्रों में जीपीएस से गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है, जिसमें गन्ना विभाग और चीनी मिल के कर्मचारी लगे हुए हैं। गन्ना विभाग के अभिलेखों के मुताबिक, गन्ना विकास परिषद बरखेड़ा के 168 में से 71 गांव, मझोला के 51 में से सात गांव, पूरनपुर के 361 में से 94 गांव, बीसलपुर के 360 में से 28 गांव, पीलीभीत के 373 में से 23 गांव में गन्ना सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। गन्ना सर्वे के दौरान प्लाट पर ही किसानों को कंप्यूटराइज्ड सर्वे स्लिप दी जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में गन्ना सर्वे का कार्य पंद्रह जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी कुल 20 प्रतिशत ही गन्ना सर्वे हो पाया है। दो चीनी मिलों में हाल ही में सर्वे चालू किया है। डीएम के समक्ष भी गन्ना सर्वे का प्रजेंटेशन दिया गया है। प्रजेंटेशन के दौरान जनपद में गन्ना सर्वे की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। सर्वे टीम को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.