फसलों को उजाड़ रहे बेसहारा पशु
बिलसंडा क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशु किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। पशुओं के झुंड फसलों को उजाड़ रहे हैं।
पीलीभीत,जेएनएन : बिलसंडा क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशु किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। पशुओं के झुंड फसलों को उजाड़ रहे हैं।
क्षेत्र के गांव मरौरी खास, शीतलपुर मरौरी, जगतपुर, हेमुपुरा, पसगवां, रौतापुर समेत सभी गावों में बेसहारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। पशुओं का झुंड कई बार पूरी सड़क को घेर कर खड़े हो जाते हैं। राहगीरों को निकलने में काफी परेशान होना पड़ता है। क्षेत्र में बेसहारा पशु कई लोगों की जान भी ले चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने पशुओं को रखने के लिए बेहतर इंतजाम नहीं किए हैं। फिलहाल क्षेत्र में आवारा पशु किसानों की धान व गन्ने की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी प्रदुमन त्रिवेदी का कहना है कि समस्या से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
फोटो 14 पीआइएलपी 155
बेसहारा पशुओं के झुंड हमारी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं कई बार इसकी शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं परंतु ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शेर सिंह
फोटो 14 पीआइएलपी 156
गन्ने की फसल को पशु काफी नुकसान कर चुके हैं लॉकडाउन में गन्ने की फसल करने में कर्जा हो गया था अब परिवार काफी परेशान है।
कल्लू