Move to Jagran APP

सुबह बादल फिर कोहरे ने दी दस्तक

मौसम - न्यूनतम तापमान नहीं बढ़ने से रात और सुबह के समय ठंड बरकरार - दिन में धूप खिलने से मिल जाती है कुछ राहत फोटो-4पीआइएलपी-3 4

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 05:31 PM (IST)
सुबह बादल फिर कोहरे ने दी दस्तक
सुबह बादल फिर कोहरे ने दी दस्तक

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : सुबह बादल कुछ देर के लिए उमड़े फिर छंट गए। कोहरे ने दस्तक दे दी। कोहरा खत्म होने पर खिली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तराई के जिले में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट रहने की वजह से रात और सुबह के समय ठंड का प्रकोप बरकरार है।

loksabha election banner

पिछले वर्षों में मकर संक्रांति के बाद अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होती जारी रही है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मकर संक्रांति के बाद बसंत पंचमी का पर्व भी गुजर गया लेकिन न्यूनतम तापमान में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इसी वजह से रात के समय अत्यधिक ठंड बढ़ जाती है। शाम ढलने के बाद ठिठुरन बढ़ते ही बाजार की रौनक गायब होने लगती है। सड़कों पर भी सन्नाटा छाने लगता है। रात के अलावा सुबह के समय भी काफी अधिक ठंड पड़ रही है। मंगलवार को प्रात: के समय आसमान पर बादल मंडराने लगे लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही। अलबत्ता बादल छंटते ही कोहरे ने दस्तक दे दी। लगभग साढ़े नौ बजे कोहरा छंटने लगा तो सूर्यदेव चमक उठे। इसके बाद अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से धूप से हटते ही लोग ठंड महसूस करने लगते। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री तथा न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गत दिवस न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। डॉ. ढाका का कहना है कि अब बादल नहीं उमड़ेंगे। हालांकि सुबह के समय कोहरा अभी आता रहेगा। साथ ही उत्तर-पश्चिम हवाएं भी अभी कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.