Move to Jagran APP

तापमान में गिरावट से बढ़ गई ठंड

तापमान में गिरावट आ जाने से ठंड और बढ़ गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में कोहरे की मोटी परत जमी रही। हालांकि बाद में कोहरे को चीरकर सूर्य चमक उठे। तब लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 10:43 PM (IST)
तापमान में गिरावट से बढ़ गई ठंड
तापमान में गिरावट से बढ़ गई ठंड

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : तापमान में गिरावट आ जाने से ठंड और बढ़ गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में कोहरे की मोटी परत जमी रही। हालांकि बाद में कोहरे को चीरकर सूर्य चमक उठे। तब लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

तराई के जिले में इस बार शीतलहर का दौर लंबा खिच रहा है। पिछले वर्षों में तो मकर संक्रांति के बाद धूप में तेजी दिखने लगती थी। साथ ही दिन में ठंड का ज्यादा प्रभाव नहीं रहता था लेकिन सुबह और शाम को सर्दी बढ़ जाती रही है। मकर संक्रांति पर्व गुजर गया लेकिन शीतलहर का प्रकोप फिर भी जारी है। पूरे पूरे दिन धूप नहीं निकल रही। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान पर कोहरे की मोटी परत जमी रही। ऐसे में शीतलहर भी बढ़ गई। दोपहर बाद ठंड से बेहाल बुजुर्गों ने अपने घरों की छत पर धूप का आनंद लिया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री तथा न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। डॉ. ढाका के मुताबिक बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.