Move to Jagran APP

रामनवमी पर ठाकुरद्वारा मंदिर से निकाली शोभायात्रा

नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान राम सीता और लक्ष्मण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को नगर के प्रमुख मार्गों से घुमाया गया। लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 11:16 PM (IST)
रामनवमी पर ठाकुरद्वारा मंदिर से निकाली शोभायात्रा
रामनवमी पर ठाकुरद्वारा मंदिर से निकाली शोभायात्रा

पूरनपुर (पीलीभीत) : नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को नगर के प्रमुख मार्गों से घुमाया गया। लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सांई ग‌र्ल्स डिग्री कालेज के एमडी रजत सक्सेना, ने पकड़िया चौराहे पर यात्रा का स्वागत कर फल आदि वितरित किए। कलाकार देवी देवताओं के रूप में सजे थे जो भजनों पर नृत्य कर रहे थे। कई देवी देवताओं की झांकियां भी आकर्षक रूप से सजाई गई थी। नगर में घूमने के बाद शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर में समाप्त हो गई। विधायक बाबूराम पासवान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, स्वामी कालेज के एमडी गुरभाग सिंह, रवि गुप्ता, लल्लन, संदीप जौली, सर्वेश गुप्ता, नवनीत, संदीप खंडेलवाल, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, दुष्यंत शुक्ल, महेश मिश्र, आशीष शुक्ल, महेश आजाद, आकाश आनंद गुप्ता, विष्णु वर्मा विकास त्रिवेदी मौजूद रहे।

loksabha election banner

कलीनगर : माधोटांडा में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम सीता तथा अन्य देवी देवताओं की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के अति प्राचीन श्री माधव मुकुंद जी महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान श्री राम जानकी के रथ के पीछे अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल थी रथ के आगे आगे बड़ी संख्या में युवक जय श्री राम जय श्रीराम के नारे लगा के चल रहे थे शोभायात्रा के साथ ही चल रहे बैंडबाजे और मैजिक को में रखे बड़े-बड़े सांउडों की धुन पर युवक धार्मिक भजनों की धुन पर थिरकते चल रहे थे। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल युवक भगवा ध्वज हाथों में तथा गले में राम नाम की पट्टिका डालें जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा गोमती उद्गम स्थल पहुंची और गोमती मैया के जल को स्पर्श कर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संपन्न हुई। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से मुनेंद्र पाल सिंह, राजेश सिंह, निशांत सिंह,शुशांक सिंह,सिद्धार्थ ,लल्ला, नमन आदि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.