किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को बताई समस्याएं
सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ना विभाग द्वारा आयोजित किए गए गन्ना किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बीसलपुर (पीलीभीत) : सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ना विभाग द्वारा आयोजित किए गए गन्ना किसान दिवस में जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में गन्ना किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जानकारी दी कि तीस सितम्बर तक गांव गांव में गन्ना ग्राम सेवकों द्वारा गन्ना सट्टे का प्रदर्शन किया जाएगा जो गन्ना किसान अपने सट्टे मे संशोधन करना चाहते हैं वह हर हाल में तीस सितम्बर तक संशोधन करा लें इसके बाद कोई संशोधन नहीं होगा। उन्होंने गन्ना किसानों की अन्य समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। कार्यालय में गन्ना सुपरवाइजरों की लगी पुरानी सूची को तत्काल बदलकर नई सूची व मोबाइल नम्बर लिखवाने के निर्देश सचिव को दिए। एससीडीआइ धर्मेंद्र दुबे, गन्ना सचिव आरपी कुशवाहा व सभी गन्ना सुपरवाइजर मौजूद थे।