उत्पीड़न होने पर बाजार बंद करेंगे व्यापारी
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पहल पर खाद्य सुरक्षा व श्रम प्रवर्तन विभागों के अधिकारियों के साथ कराई व्यापारियों की संयुक्त बैठक फोटो-5पीआइएलपी-10 11
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पहल पर खाद्य सुरक्षा, श्रम प्रवर्तन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों व व्यापारियों की संयुक्त बैठक में जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि चेकिग के नाम पर किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो संपूर्ण बाजार बंद करके आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को चुंगी मालगोदाम स्थित व्यापार भवन में हुई संयुक्त बैठक में अनेक व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कंपनियों के पैक्ड खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के बाद अगर प्रयोगशाला में वह फेल हो जाता है तो कार्रवाई उनके खिलाफ होती है जबकि निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ होनी चाहिए। चेकिग के दौरान कई बार अधिकारी अनावश्यक रूप से उत्पीड़न करने लगते हैं। इस पर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी ने कहा कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। अगर उत्पीड़न हुआ तो पूरा व्यापारी समाज एकजुट होकर बाजार बंद करके आंदोलन करेगा। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न करने की कोई मंशा नहीं होती है। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चेकिग अभियान चलाया जाता है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी सिंह, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, संगठन के जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रू , व्यापार मंडल के •िालाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नि•ामुद्दीन अंसारी ,•िाला महांमत्री पंकज अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, संजय गुप्ता, संजय पांडेय, अक्लीम मलिक , राघवेंद्र नाथ मिश्र, प्रियांश अग्रवाल, अर्जुन सिंह टहलनी, स्वतंत्र देवल, अभिषेक अग्रवाल, डालचंद सक्सेना समेत व्यापारी उपस्थित रहे