व्यापारियों के प्रति नजरिया बदलें अफसर
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा कि व्यापारी अपनी ताकत को समझें और संगठन को मजबूत करें तभी उनकी समस्याओं का निदान होगा। उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों के प्रति नजरिया बदलने क नसीहत दी।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा कि व्यापारी अपनी ताकत को समझें और संगठन को मजबूत करें, तभी उनकी समस्याओं का निदान होगा। उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों के प्रति नजरिया बदलने क नसीहत दी।
शहर में आवास विकास कॉलोनी में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष कहा कि जीएसटी के बाद अगर राजस्व घटा है तो यह सरकार की नाकामी है। कांग्रेस नेता सैयद मोहम्मद जकी ने बीते दिनों खाद्य पदार्थों की हुई सैंपल इन का जिक्र करते हुए कहा कि फिर होली का त्योहार आ रहा है त्योहारों पर व्यापारी भी अपनी जिम्मेदारी को समझें उन्होंने संगठन से अपील की कि व्यापारियों के मुद्दों के अलावा गरीबों की मदद में ही अहम भूमिका का निर्वहन करें। समारोह में संगठन के जिलाध्यक्ष विश्वजीत त्रिवेदी ने रिपोर्ट पेश की। समारोह शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला महामंत्री राजू बग्गा, जिलाध्यक्ष बरेली अतुल शर्मा, जिलाध्यक्ष बदायूं नितिन भारद्वाज, प्रदेश संगठन मंत्री राम कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। समारोह में विश्व जीत त्रिवेदी, ममता त्रिवेदी, खालिद हुसैन, वैभव अग्रवाल, कौशल कुमार, पंकज अग्रवाल, ठाकुर जितेंद्र सिंह, विमल शर्मा, अतुल लोधी, संजीव अग्रवाल, हरीश करमचंदानी, रवि कुमार, आशीष माहेश्वरी, राजीव गंगवार को सम्मानित किया।