Move to Jagran APP

पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM (IST)
पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल
पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल

पीलीभीत : बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज जयपाल ¨सह ने कहा कि पूरे देश में माहौल भाजपा के खिलाफ है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को समझकर ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

loksabha election banner

मंगलवार को एक बरातघर में जन्मदिन समारोह का शुभारंभ अतिथितियों ने बाबा साहब आंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशीराम के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जनता के समक्ष भाजपा अपनी साख खो चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार किसी भी वर्ग का भला नहीं कर सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने बूथ से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर भेजना है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन की नसीहत देते हुए कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। दूसरे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पीएम मोदी ने जनता से झूठ बोलकर सरकार बनाई। अब तक यह सरकार जुमलेबाजी के सहारे ही चलती रही है। लोकसभा चुनाव में सच्चाई सामने आ जाएगी।

बरखेड़ा से विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ. शैलेंद्र गंगवार, शहर सीट से प्रत्याशी रहे नफीस अहमद, मंडल जोन कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम, मुन्नालाल कश्यप, महेश पटेल, पर¨वदर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन काशीराम सरोज ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने की।

पुराने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में योगदान के लिए मुख्य अतिथि ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सेवाराम मौर्य, रामभरोसे गौतम, नन्हे लाल पासवान, अजीम उल्ला, रामलाल दिनकर, रामचंद्र पासवान, मैकूलाल वर्मा, इंद्रपाल गौतम, शिवचंद्र प्रसाद, हर¨जदर ¨सह फौजी, सुशीला देवी, वंशराजी, अर्जुन लाल गौतम, कांती देवी, सरदार पर¨वदर ¨सह, डॉ. इशहाक, राम नगीना, लोकराम गौतम, दीनानाथ गौतम, मुश्ताक खां, कमर शहीद, रामस्वरूप चौहान, कमलजीत ¨सह समेत 25 कार्यकर्ता शामिल रहे।

गीत-संगीत के बीच काटा केक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर मंच पर एक बड़ा सा केक सजाया गया। केक को दोनों मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों से संयुक्त रूप से काटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.