यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से युवक की मौत

पीलीभीत: डेंगू बुखार की चपेट में आकर एक युवक की लुधियाना (पंजाब) में उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम रिछोला सबल निवासी मोहम्मद उमर का पुत्र फुरकान पंजाब प्रदेश के जिला लुधियाना में हस्त शिल्प का कार्य करता था। तीन दिन पूर्व वह डेंगू बुखार की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर, एक किशोर डेंगू बुखार की चपेट में आ गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अधीक्षक ने आज टीम के साथ तेज बुखार से ग्रसित कई मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां वितरित की। मुहल्ला बख्तावरलाल निवासी पप्पू मौर्या का पुत्र सोनू पिछले एक सप्ताह से संभावित डेंगू बुखार से पीड़ित चल रहा था। हालत गंभीर हो जाने पर बीती रात उसे बरेली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां अभी भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अधीक्षक डा.ठाकुर दास ने टीम के साथ शहर के मोहल्ला ग्यासपुर में आज बुखार से ग्रसित कई मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां वितरित की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
