कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं
शहर विधायक संजय ¨सह गंगवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता के बीच प्रचार प्रसार करें।
पीलीभीत : शहर विधायक संजय ¨सह गंगवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में मदद करें। योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करें, जिससे लोग उनका फायदा उठा सकें।
मंगलवार को उपाधि महाविद्यालय के सामने स्थित बरातघर में आयोजित अमरिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शहर विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, विभिन्न वर्गों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं का गांवों में जाकर कार्यकर्ता प्रचार करें। साथ ही जो पात्र लोग हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनकी हर संभव सहायता करें। कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी व क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए कभी भी किसी भी वक्त उनसे संपर्क किया जा सकता है। शहर में उनका जन सहयोग कार्यालय सुबह से शाम तक खुला रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग से पैकेज मंजूर किया है। पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। गंभीर व असाध्य बीमारियों से पीड़ित अनेक लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब व असहाय को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने को उनसे संपर्क कर सकते हैं। अमरिया के ब्लाक प्रमुख श्याम ¨सह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मान ¨सह राठौर, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद वर्मा, चौधरी सुधीर ¨सह, शेखर त्यागी, देशदीपक मिश्र, अविनाश चंद्र मिश्र समेत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि शामिल रहे।