मतदान केंद्र पर दारोगा से भिड़ा भाजपा कार्यकर्ता
नगर पालिका परिषद में स्थित बूथ पर डयूटी पर मुस्तैद दारोगा से किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दारोगा का डयूटी स्थान बदल दिया गया।
पीलीभीत : नगर पालिका परिषद में स्थित बूथ पर डयूटी पर मुस्तैद दारोगा से किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दारोगा का डयूटी स्थान बदल दिया गया।
मंगलवार को सुबह से मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ में लोग मतदान करने के लिए पहुंचे थे। सुबह तक सब ठीक ठाक चल रहा था। तभी दोपहर को अचानक मतदान केंद्र पर मुस्तैद दारोगा से वहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता से किसी बात को लेकर भिड़ गए। और देखते ही देखते दोनों विवाद शुरू हो गया। हंगामा देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भाजपा कार्यकर्ता ने दारोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही दारोगा की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी से की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से दारोगा को वहां से हटा दिया गया। विवाद के दौरान काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।