फोन से बाद नहीं बनेगी तो खुद आकर हल कराएंगे समस्या
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि पीलीभीत संसदीय क्षेत्र की जनता से उनका दिली रिश्ता है। हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राथमिकता में शामिल है। कोई भी समस्या आने पर लोग सीधे फोन कर सकते हैं। पीड़ित की समस्या का समाधान हमारे फोन से नहीं हुआ तो स्वयं आकर हल कराएंगे।
पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि पीलीभीत संसदीय क्षेत्र की जनता से उनका दिली रिश्ता है। हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राथमिकता में शामिल है। कोई भी समस्या आने पर लोग सीधे फोन कर सकते हैं। पीड़ित की समस्या का समाधान हमारे फोन से नहीं हुआ तो स्वयं आकर हल कराएंगे।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा सदस्य (सांसद) ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम करनपुर चक्र, टेढ़ा श्रीराम, सिमरोली, करेली, बाबुरा, मीरपुर, रायपुर समेत 15 गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले जनता के लिए उन्हें अपने खून की एक-एक बूंद को भी देना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी पीड़ित की कोई भी समस्या है तो वह उनसे सीधे बात कर सकता है। जरूरत पड़ने पर वह फोन से काम करा देंगे। अगर कोई अन्य समस्या आती है तो वह खुद यहां आने में बिल्कुल देरी नहीं करेंगे। सांसद ने कई ग्राम प्रधानों को विजिटिग कार्ड देते हुए कहा कि जब भी आप लोगों को उनकी जरूरत पड़े तो इस मोबाइल नंबर पर काल कर लेना। जिले की जनता के हर काम के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। जनसभाओं में क्षेत्रीय विधायक रामसरन वर्मा, बंटी गुप्ता, अचल दीक्षित, नरेंद्र गंगवार, नरेंद्र सक्सेना, प्रकाश शर्मा, राजेश सिंह, नरेश कातिब, संजय शर्मा, विवेक वर्मा, प्रसून तिवारी आदि मौजूद रहे।