मोदी सरकार की योजनाएं कल्याणकारी : वरुण
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की भलाई का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ताकि हर गरीब के घर खुशहाली आ सके।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की भलाई का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ताकि हर गरीब के घर खुशहाली आ सके। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करने का काम कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को सांसद ने चार स्थानों पर चिन्हित किए गए गरीब महिला और पुरुषों को कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले वह सुधीर कालोनी पहुंचे। वहां उनका विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पकड़िया चौराहा पर कंबलों का वितरण किया। रोटरी क्लब ग्रीन की फ्लेक्सी का भी अनावरण उन्होंने किया। रामलीला मेला मैदान और लाइनपार साहूकारा पहुंचकर चिन्हित किए गए लोगों को कंबल बांटे। विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, स्वामी प्रवक्ता नंद, गुरभाग सिंह, अतेन्द्र पाल सिंह, रोहिताश पांडेय, आशुतोष दीक्षित आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।