मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही न बरतें
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गो¨वद नारायण शुक्ल ने जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक ली।
पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गो¨वद नारायण शुक्ल ने जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक लेकर जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और पदाधिकारियों को निर्देश दिए। संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री शुक्ल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर नए वोट बनवाने तथा गलत वोट कटवाने का काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। संगठन की मजबूती की दिशा में काम किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति को बताई जानी चाहिए। जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी ने सभी पदाधिकारियों से 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाए जाने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने 26 सितंबर को सभी मंडल प्रभारियों से अपने-अपने मंडल में मतदाता पुनरीक्षण की बैठक कर प्रदेश मुख्यालय से आई किटों को मंडल कार्यकर्ताओं को समझाते हुए वितरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। इस मौके पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान, किशनलाल राजपूत, जिला महामंत्री अमित वाल्मीकि, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, राजीव प्रताप ¨सह, जिला उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी, राकेश ¨सह, रमेश ¨सह, पुष्पा शुक्ला, पंकज तिवारी, रणवीर सिह, हरिओम राठौर, दिनेश पटेल उपस्थित रहे।