मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प
भाजपा के पदयात्रा अभियान के समापन पर शहर समेत पूरनपुर व बरखेड़ा में समारोह का आयोजन किया गया।
पीलीभीत : भाजपा के पदयात्रा अभियान के समापन पर शहर समेत पूरनपुर व बरखेड़ा में समारोह का आयोजन कर 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। शहर में हुए समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। भीड़ देखकर उत्साहित पार्टी के ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोश स्पष्ट कर रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई भी दल मुकाबला नहीं कर सकेगा। शनिवार को सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कॉलेज के मैदान पर हुए समापन समारोह में ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री ने कहा कि पदयात्रा अभियान का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जनसंपर्क करना और सभी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराना रहा। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की और अभियान को सफल बनाया। अब सभी कार्यकर्ता पूरी तरह लोकसभा चुनाव अभियान में जुट जाएं। शहर विधायक संजय ¨सह गंगवार ने कहा कि पदयात्रा के दौरान उन्होंने लोगों में भाजपा के प्रति जिस तरह का उत्साह देखा, वह स्पष्ट संकेत कर रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को फिर बहुमत प्राप्त होगा और नरेंद्र मोदी ही फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने और समापन समारोह में भारी संख्या में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व समारोह के सह संयोजक विजय ¨सह गंगवार समेत अन्य पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरनपुर : पदयात्रा अभियान के समापन पर हुई सभा में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा गया। विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिला महामंत्री गुरुभाग ¨सह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सत्यपाल ¨सह, जिला उपाध्यक्ष राकेश ¨सह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से ही जी जान से जुट जाएं। वर्ष 2019 म ं दोबारा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। सभा में पदयात्रा के विधानसभा क्षेत्र संयोजक संतराम विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष महेश मिश्र, कौशल वाजपेई, संजीव दीक्षित, प्रधान ध्रुव ¨सह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरखेड़ा: पदयात्रा अभियान के समापन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी पूरनपुर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव अभियान में जुटने का निर्देश दिए। विधायक किशनलाल राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों में घर-घर शौचालय बनवा कर दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हरस्वरूप मौर्य ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष अमित कुशवाह ने किया।
शहर में पदयात्रा का कार्यक्रम टाला
समापन समारोह में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी। पहले यह कार्यक्रम तय था कि समारोह के बाद शहर में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगे, लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया। कहा गया कि हजारों कार्यकर्ता हैं। ऐसे में जब सभी पदयात्रा पर निकलेंगे तो जाम लग जाएगा तथा लोगों को दिक्कत होगी। ऐसे में प्रतीकात्मक रूप से समारोह स्थल से लेकर उपाधि कॉलेज चौराहा तक ही प्रतीकात्मक पदयात्रा निकालकर कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।