Move to Jagran APP

पुलिस प्रशासन पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष

पूरनपुर क्षेत्र में नहर पुल पर लगे जाम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री से लूटपाट करने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता गुस्से में हैं। उन्होंने इस मामले पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:12 AM (IST)
पुलिस प्रशासन पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष
पुलिस प्रशासन पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में नहर पुल पर लगे जाम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री से लूटपाट करने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता गुस्से में हैं। उन्होंने इस मामले पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

शहर की बल्लभ नगर कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि गत 13 अक्टूबर को जिला महामंत्री राजेंद्र कश्यप और जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल से कुछ सिख समुदाय के युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। रिवाल्वर लूटने का प्रयास किया गया। आरोपितों ने महामंत्री के रिवाल्वर के कारतूस लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। महामंत्री ओर से मुकदमा दर्ज करने के छह दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही कर सकी। घटना का वीडियो वायरल भी हुआ था। आरोपितों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपित विपक्ष पार्टी के संरक्षण में रहकर सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन आंखें मूदे बैठा है। पूरे प्रकरण से हाईकमान को अवगत कर दिया गया है। अगर शुक्रवार की शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही की गई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ रणनीति तय कर उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.