Move to Jagran APP

भट्ठा कॉलोनी पालिका प्रशासन की अनदेखी का शिकार

नगर के मुहल्ला ग्यासपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी कई वर्षों से पालिका प्रशासन की उपेक्षा की शिकार है। कालोनी के पास कच्चा नाला का लंबे समय से निर्माण न होने के कारण गंदा पानी कालोनी के पास भरा है। दुर्गंध से कॉलोनीवासी परेशान हैं साथ ही जलभराव के कारण पूरी कालोनी में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 11:06 PM (IST)
भट्ठा कॉलोनी पालिका प्रशासन की अनदेखी का शिकार
भट्ठा कॉलोनी पालिका प्रशासन की अनदेखी का शिकार

बीसलपुर (पीलीभीत) : नगर के मुहल्ला ग्यासपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी कई वर्षों से पालिका प्रशासन की उपेक्षा की शिकार है। कालोनी के पास कच्चा नाला का लंबे समय से निर्माण न होने के कारण गंदा पानी कालोनी के पास भरा है। दुर्गंध से कॉलोनीवासी परेशान हैं साथ ही जलभराव के कारण पूरी कालोनी में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। मच्छरों की संख्या अत्याधिक बढ़ जाने के कारण कॉलोनी के लोग रात्रि में सुकून की नींद सो भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि कई बार कालोनी के लोग नाला का निर्माण करवाने का आग्रह पालिका कार्यालय व संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं। इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी के मार्गों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। मार्ग पर जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने बताया कि कालोनी में शीघ्र ही विकास कार्य कराएं जाएंगे। लोगों की बात कॉलोनी जिस स्थान पर बनी हुई है वहां पहले ईंट भट्ठा था जो कई वर्षों से हट जाने के बाद भी कॉलोनी में पालिका प्रशासन द्वारा विकास कार्य नहीं कराए गए। सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। बच्चे व महिलाओं को बाहर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। -शहाना कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पीने के लिए न तो पानी की सुविधा है और न ही पथ प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराई गई है। इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने के लिए कॉलोनीवासी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। -इरफान

loksabha election banner

कॉलोनी में वर्षों से विकास कार्य नहीं हुए हैं निकाय चुनाव के दौरान ही प्रत्याशी विकास कराने का वादा कर चले जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद सभासद व पालिकाध्यक्ष कालोनी की बदहाली की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई तथा जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया।

-मुन्ने

कॉलोनी में अधिकांशत: गरीब तबके के लोग रह रहे हैं जिनके लिए सुविधाएं मुहैया कराने हेतु पालिका प्रशासन तवज्जो नहीं दे रहा है। कई गरीब परिवारों को शौचालय का भी लाभ नहीं मिल पाया है। कालोनी में टंकी की पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई है।

- सलीमन

कॉलोनी के सभी बदहाल मार्गों का शीघ्र ही निर्माण करवाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। कच्चा नाला की समस्या पालिकाध्यक्ष को बता दी गई है। सफाई नायक को नियमित रूप से कालोनी में सफाई कराने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। कालोनी का पूरी तरह से कायाकल्प करा दिया जाएगा।

-सज्जन खां, सभासद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.