अंडर 18 राष्ट्रीय बास्केटबाल में खेलेंगे अवनीश
नीलगिरी स्कूल के प्रबंधक अवतार सिंह के पुत्र अवनीश सिंह का राष्ट्रीय स्तर की अंडर 18 बास्केटबाल प्रतियोगिता में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 05:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, अमरिया (पीलीभीत) : नीलगिरी स्कूल के प्रबंधक अवतार सिंह के पुत्र अवनीश सिंह का राष्ट्रीय स्तर की अंडर 18 बास्केटबाल प्रतियोगिता में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता 17 से 24 अक्टूबर तक पटना (बिहार) मे आयोजित की जा रही है। वर्तमान में अवनीश सिंह भारतीयम इंटर नेशनल स्कूल रूद्रपुर में कक्षा 12 के छात्र हैं। अवनीश सिंह उत्तराखंड की टीम की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें