विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन का समापन, अर्णव यादव और दिव्यांशी गौतम बने अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियन

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:55 AM (IST)

पीलीभीत में योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ। नोएडा के अर्णव यादव और आगरा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अर्णव यादव ने बालक एकल अंडर-19 बैडमिंटन खिताब जीता।

  2. दिव्यांशी गौतम ने बालिका एकल अंडर-19 बैडमिंटन खिताब जीता।

  3. पीलीभीत में योनेक्स-सनराइज यूपी जूनियर चैंपियनशिप का समापन।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में नोएडा के अर्णव यादव और आगरा की दिव्यांशी गौतम ने एकल खिताब अपने नाम किए।

बालक एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय अर्णव यादव ने अलीगढ़ के इशमीत सिंह को 15-8, 15-11 से सीधे सेटों में हराया। वहीं, बालिका एकल में दिव्यांशी गौतम ने आगरा की ही कुहू को 5-15, 15-10, 15-9 से पराजित कर खिताब जीता।

बालिका युगल के फाइनल में गोरखपुर की आदित्य यादव और मुरादाबाद की रिधिमा सिंह की जोड़ी ने हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज और नोएडा की श्रुति चौहान को 15-9, 15-8 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

बालक युगल में गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और युवराज सिवाच ने उलटफेर करते हुए झांसी के शीर्ष वरीय कपिल सालोनिया और सनरेख चौरसिया को 15-9, 6-15, 15-9 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल के फाइनल में झांसी के कपिल सालोनिया और गोरखपुर की आदित्या यादव की जोड़ी ने अभिषेक कुशवाहा और मुरादाबाद की रिधिमा सिंह को 15-7, 15-12 से हराकर खिताब जीता।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में डीएम आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार, सिविल जज सक्षम कुमार और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज गंगवार ने प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की। समारोह में जिला ओलंपिक संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस खिलाड़ी डा. परविंदर सिंह सैहमी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में विशेष सहयोग के लिए सनी दीक्षित, राजीव अग्रवाल और पार्थ अग्रवाल को सम्मानित किया गया। पीलीभीत के उभरते खिलाड़ियों रणवीर, तन्मय, प्रज्वल, राजशेखर, अध्ययन कपूर, कौशल सागर, निकुंज गोयल, कृष्णा वंश, आदित्य शेखर और अभिनव चौहान को फ्यूचर शटलर अवार्ड प्रदान किए गए।

इसके अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले किशोर खिलाड़ी निलेश और स्टेडियम परिसर में स्वच्छता बनाए रखने वाले रामबाबू को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- डेनमार्क ओपन में दिखेगा बैडमिंटन का रोमांच, लक्ष्य सेन-पीवी सिंधु समेत ये भारतीय बिखेरेंगे जलवा