Move to Jagran APP

वैज्ञानिक विधियों से कृषि कर आय बढ़ाएं किसान: विधायक

संसबीसलपुर (पीलीभीत) कृषि कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:34 AM (IST)
वैज्ञानिक विधियों से कृषि कर आय बढ़ाएं किसान: विधायक
वैज्ञानिक विधियों से कृषि कर आय बढ़ाएं किसान: विधायक

संस,बीसलपुर (पीलीभीत) : कृषि कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान वैज्ञानिक विधियों से कृषि कर कम लागत में अधिक उपज पाकर अपनी आíथक स्थिति और मजबूत बना सकते हैं। कृषि के साथ साथ लघु उद्योग धंधे से जुड़ने का सुझाव दिया। कृषि वैज्ञानिक धान, गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियों से बचाव हेतु जानकारियां दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि कृषि सूचना तंत्र के अन्तर्गत जागरूकता किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर यशराज सिंह ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि ग्रामीण वैज्ञानिक विधि से कृषि कर अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र दुबे, गन्ना सचिव आरसी कुशवाहा, भाजपा नेता विवेक वर्मा मौजूद थे। संचालन टैक्नीकल मैनेजर अनिल वर्मा ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.